पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद ने विपक्ष के महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई आवश्यकता नहीं होने की बात को गुरुवार को फिर दोहराते हुए कहा कि भाजपा नीतीश को अगले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छोड़ सकती है।
परस्पर समायोजन एवं सम्मान लोकतंत्र को मदद पहुंचाते हैं : मोदी
राजद के 22वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि महागठबंधन नीतीश कुमार को स्वीकार करने के लिए तैयार है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की महागठबंधन में जरूरत नहीं। हम (राजद, कांग्रेस और हिदुस्तानी अवाम मोर्चा) भाजपा और जदयू को धूल चटाने के लिए सक्षम हैं।
हिल्सा से 275 और भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला
उन्होंने जदयू से मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव मिलने की अटकलों के संदर्भ में स्पष्ट किया कि इस तरह का प्रस्ताव मिलने पर भी नीतीश और उनकी पार्टी जदयू के साथ कोई संबंध नहीं होगा। उन्होंने कहा, हम किसी की कृपा से नहीं बल्कि जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनना पंसद करेंगे।
जेएनयू का मामला: उच्च स्तरीय जांच समिति ने रखा उमर और कन्हैया के दंड को बरकरार
तेजस्वी ने कहा कि जहां तक उन्हें लगता है कि भाजपा, चाचा (नीतीश कुमार) को अगले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छोड़ सकती है तथा लोकसभा एवं विधान सभा दोनों चुनाव साथ-साथ हो सकते हैं।
आदेश ना मानने वाले नौकरशाहों पर कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है दिल्ली सरकार
करोड़ों रूपए के चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चलने के कारण उनकी गैरमौजूदगी में राजद का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर लालू प्रसाद की पत्नी और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी भी मौजूद नहीं थीं।
कैलाश मानसरोवर : अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं कम से कम 1,000 भारतीय