बीजेपी के परिवर्तन रथ देहरादून से रवाना हुए

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 03:19:57 PM
BJP changes chariot Dehradun sailed

देहरादून। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के अन्तर्गत गढ़वाल और कुमाऊँ के लिए रथ मंगलवार को यहां से रवाना हुए। भाजपा प्रदेश कार्यालय से गढ़वाल के लिए रथ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में रवाना हुआ।

रथ रवाना होने से पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने श्याम जाजू, अजय भट्ट, सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी, गढ़वाल यात्रा प्रभारी महेंद्र भट्ट, महामंत्री खजान दास, आवास प्रभारी, भास्कर नैथानी सहित एवं यात्रा में शामिल अन्य नेताओं को तिलक किया।

इससे पूर्व जाजू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश को भ्रष्टाचार एवं कांग्रेस से मुक्त करने के अभियान से जनता को जोड़ेगी। आज प्रदेश में भाजपा की लहर चल है। यह यात्रा भाजपा के नेतृत्व में नए उत्तराखंड के निर्माण का आधार बनेगी। अजय भट्ट ने कहा कि यात्रा से उत्तराखंड में एक नए उत्साह का संचार होगा और परिवर्तन की बयार राज्य के कोने-कोने में पहुंचेगी। अब प्रदेश में कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

यात्रा रवाना होने के समय महामंत्री संगठन संजय कुमार यात्रा सा संयोजक विनोद चमोली, विधायक हरबंस कपूर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कुमाऊँ के यात्रा रथ को आज दोपहर प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत, यात्रा कुमाऊं संयोजक दान सिंह, जनसभा संयोजक कैलाश पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भसीन, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।कुमाऊँ की यात्रा मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। अब यह यात्रा नादेहि से शुरू होगी और उसमें केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट शामिल हो जाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.