भाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी : मनोज सिन्हा

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 07:38:17 PM
 BJP majority party to form government in UP Manoj Sinha

जौनपुर। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है, जनता समाजवादी पाटी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) जैसी पार्टियों के कुशासन से ऊब चुकी है। 

उन्होने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)पूूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। प्रदेश में कुशासन से त्रस्त जनता अब विकल्प के रूप में भाजपा को देख रही है। 

सिन्हा ने आज यहां परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है। प्रदेश में गुंडों का राज है सपा परिवार की आपसी लडाई में कानून व्यवस्था चौपट है। विकास के सारे कार्य ठप है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश में सबसे अधिक घोटाले प्रकाश में आये। यहाँ तक की राष्ट्रमंडल खेलों को भी नहीं बख्शा गया, इससे भारत की छवि पूरे विश्व में धूमिल हुई। भाजपा भ्रष्टाचार को जड से मिटाकर रहेगी। 

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़  इच्छाशक्ति का नतीजा है कि सर्जिकल स्ट्राइक एवं नोटबंदी जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से जहां कालेधन पर शिकंजा कसेगा,वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व जौनपुर से मुम्बई तक सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। 

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान किसान और महिलाएं एक साथ खड़े होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करे। 

सांसद केपी सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। नोट बंदी से कश्मीर में पत्थरबाकाी बन्द हो गई है। इससे इस बात का पता चलता है कि कालेधन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए होता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.