अरुणाचल में भाजपा ने जीता उपचुनाव

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:34:41 PM
BJP won By elections in Arunachal

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के एंजाओ जिले में 45-हेयुलियांग (सुरक्षित)विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)की उम्मीदवार दसांगलु पुल ने आज जीत दर्ज की। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ी पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी पुल ने निर्दलीय उम्मीदवार योम्पी करी को 942 मतों से पराजित किया।

45-हेयुलियांग सीट गत नौ अगस्त को कलिखो पुल के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई थी। पुल कांग्रेस के टिकट पर हेयुलियांग विधानसभा सीट से वर्ष 1995 से लगातार पांच बार चुने गए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.