पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने दिया जवाब

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 01:17:20 PM
Ceasefire violation by Pakistan military has responded

जम्मू। पाकिस्तान ने शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलियां चलाई, हांलाकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने नौशेरा सेक्टर के कलसियान, झांझर और नंब कराली क्षेत्रों में सुबह बिना उकसावे के भीषण गोलियां चलाई।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी बताया कि पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में स्वचलित हथियारों से गोलियां चलाई और मोर्टार से गोले दागे जिसके बाद हमारे जवानों ने भी कड़ी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी चल रही है।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.