बच्चे की अपहरण-हत्या का आरोपी फरार होने के बाद फिर गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 12:27:37 AM
Child abduction-murder arrested after escape

ठाणे। महाराष्ट्र मेें ठाणे के मुंब्रा में सात वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर अपहरण करने और हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद फरार 25 वर्षीय व्यक्ति को आज फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी संतोष रामरूत शर्मा को 18 नवंबर को रंजन भगत के अपहरण के शक में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह कल पुलिस हिरासत से बच निकला था।
ठाणे पुलिस के प्रवक्ता सुखंदा नरकर ने कहा कि उसे आज फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसने बच्चे की हत्या करने की बात कुबूली है।
मृत का शव आज मुंब्रा में एक कमरे से बरामद किया गया है जहां आरोपी ने उसे फेंक दिया था और उसपर बाहर से ताला लगा दिया था। बहरहाल हत्या के कारण का अभी पता नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, मुंब्रा के कौसा के रहने वाले लडक़े का 12 नवंबर को अपहरण हो गया था जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.