दिल्ली में ठंडक भरी सुबह

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 03:45:27 PM
Cold morning in Delhi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 11.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ आज की सुबह ठंडक भरी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता 68 और 98 फीसदी के बीच दर्ज की गई।’’

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया, ‘‘अगले 24 घंटे तक ज्यादातर स्थानों पर कोहरे के साथ मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर सुबह में कोहरे के छाये रहने की संभावना है।’’ 

अधिकारी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापामन के क्रमश 25 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। कल अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.