स्कर्ट के बारे में टिप्पणी करके संस्कृति मंत्री शर्मा फंसे विवाद में, स्पष्टीकरण दिया

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2016 07:01:26 PM
 Commenting on skirt and Culture Minister Sharma trapped in dispute clarifications

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा सोमवार को अपने उस बयान के लिए एक और विवाद में घिर गए जिसमें उन्होंने कहा कि भारत आने वाले विदेशियों को स्कर्ट पहनने से परहेज करना चाहिए। बाद में मजबूर होकर उन्हें स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। शर्मा ने कहा कि उनकी टिप्पणी ‘परामर्श की प्रकृति’ की थी और उन पर्यटकों के लिए थी जो धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़े : अर्जुन पुरस्कार लेने नहीं पहुंच सके रहाणे

आगरा में कल संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अपनी सुरक्षा के लिए महिला विदेशी पर्यटकों को छोटे कपड़े और स्कर्ट नहीं पहनने चाहिए। भारतीय संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति से अलग है। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इसे ‘सर्वाधिक असभ्य बयान’’ करार दिया और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह बयान ‘बेहद डरावनी और निराशाजनक सोच’’ को दर्शाता है।

अपने बयान को स्पष्ट करते हुए शर्मा ने कहा कि यह अलग संस्कृतियों, अलग-अलग खान-पान की आदतों और अलग-अलग पहनावे का देश है, जो हर 100 किलोमीटर पर बदलता है। अतिथि देवो भव की हमारी परंपरा है। इस तरह का प्रतिबंध अकल्पनीय है। मैंने धार्मिक स्थलों पर जाने के दौरान परामर्श के तौर पर यह कहा। यथा जब हम गुरद्वारा जाते हैं तो हम अपना सिर ढंक लेते हैं, जब हम मंदिर जाते हैं तो अपने जूते उतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दो बेटियों का पिता हूं।

यह भी पढ़े : सेरेना पूरी तरह फिट हैं: कोच

मैंने यह नहीं कहा कि किसी व्यक्ति को क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं और न ही मैं ऐसा कहने को अधिकृत हूं। जब वे धार्मिक स्थल की यात्रा करते हैं तो मैंने इसे सिर्फ परामर्श के तौर पर कहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वैदिक काल में भी अपनी पसंद के कपड़े पहनने की मोदी काल से अधिक स्वतंत्रता थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.