आलाकमान कहे तो महागठबंधन से अलग हो सकती है कांग्रेस : अशोक चौधरी

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 07:49:18 PM
 Congress high command, saying May differ from the grand alliance Ashok Choudhary

पटना। नोटबंदी पर बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक दलों में मतभिन्नता के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ.अशोक चौधरी ने आज दो टूक शब्दों में कह दिया कि नोटबंदी पर उनकी पार्टी आम लोगों के साथ खड़ी है और पार्टी आलाकमान आज कहे तो कांग्रेस बिहार में गठबंधन से अलग हो जाएगी।

नोटबंदी के मुद्दे पर यहां करगिल चौक से जेपी गोलंबर गांधी मैदान तक आयोजित कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौधरी से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी इसका विरोध कर रही है, इसपर उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रिया और सोच है। बिहार कांग्रेस भले ही महागठबंधन में है, लेकिन वह अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रति उत्तरदायी है। महागठबंधन के प्रति नहीं।

डॉ.चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार नोटबंदी के पक्ष में हैं, यह उनके राजनीतिक दल का विचार है, जबकि कांग्रेस नोटबंदी का विरोध कर रही है। हर पार्टी अपने सिद्धांत पर अमल करके आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने आलाकमान के निर्देश पर बिहार में नोटबंदी की वजह से होने वाली परेशानी को देखते हुए विरोध मार्च का आयोजन किया था। नोटबंदी पर कांग्रेस आमलोगों के साथ खड़ी है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.