सिरफिरे व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों पर किया हमला, दो की मौत

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 10:26:01 AM
Crazy person had attacked his wife and three children two killed

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रात्रि में अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे दो की मौत हो गई और दो अन्य परिजन गंभीर स्थिति में अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसाटा गांव निवासी कालीचरण नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उसने पारिवारिक कलह के चलते रात्रि में अपने निवास पर 3 पुत्रों करण, लोकेंद्र और भोले के अलावा पत्नी मालती पर बेरहमी से हमला कर दिया। आवाज सुनकर अन्य परिजन पहुंचे, तब तक भोले तथा लोकेंद्र की मौत हो चुकी थी।

पत्नी मालती और करण को यहां जिला अस्पताल तत्काल लाकर भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। बताया गया है कि कालीचरण पेशे से किसान हैं और पारिवारिक कलह के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पत्नी की उम्र लगभग 29 वर्ष और बच्चों की उम्र पांच से दस वर्ष के बीच है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.