गरीबों के कल्याण को समर्पित राजव्यवस्था बनाएं : अमित शाह

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2016 03:53:36 PM
Create polity dedicated to welfare of poor Amit Shah

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का शनिवार को आव्हान किया कि वह केन्द्र सरकार के साथ मिलकर अपने-अपने राज्यों में गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित एक ऐसी राज व्यवस्था का निर्माण करें, जहां प्रत्येक व्यक्ति को विकास योजनाओं का लाभ मिले और उनके जीवन में बदलाव आएं।

हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर धर्मगुरुओं की मिलीजुली राय

शाह ने यहां महाराष्ट्र सदन में पार्टी शासित राज्यों मुख्यमंत्रियों की एक दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया। इस अवसर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर में ‘पॉलिटिक्स ऑ$फ परफॉरमेंस’ का एक नया युग शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य देश में निर्णायक, पारदर्शी, भ्रष्टाचार विहीन, संवेदनशील, गतिशील और गरीबों के लिये कल्याण के प्रति समर्पित सरकार देना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व वाली नरेन्द्र मोदी सरकार ने सीमाओं को सुरक्षित किया है।

देश में समृद्धि को बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में प्रतिष्ठित किया है और देश के मान-सम्मान को एक नई ऊंचाई दी है। इससे पूरी दुनिया और राजनीतिक विश्लेषकों का भी भारत को देखने का नजरिया बदला है। उन्होंने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.6 फीसदी से भी आगे पहुँचने और 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र में मान्यता मिलने के उदाहरण सामने रखे।

कश्मीर में गठबंधन का एजेंडा लागू होगा : महबूबा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने विगत दो वर्षों में ही 80 से अधिक लोक-कल्याणकारी योजनाओं को नीचे समाज के गरीब से गरीब और अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू की है तथा इस प्रकार से कल्याणकारी राजव्यवस्था की परिकल्पना को साकार करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकारें ही ऐसी सरकारें हैं जो कामकाज के प्रदर्शन के आधार पर बार-बार चुनकर सत्ता में आती हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.