अपनी सेना पर विश्वास रखिए: राजनाथ

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 01:32:46 PM
Faith in your army says Rajnath singh

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि लोगों को अपनी सेना पर भरोसा रखना चाहिए।  जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों के साथ बर्बरता से संबंधित सवालों के जवाब में सिंह ने संसद भवन परिसर में कहा कि सेना पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, आप अपनी सेना पर विश्वास रखिए।

नियंत्रण रेखा पर कल पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन जवान शहीद हो गए जिनमें से एक शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। सिंह से इसी संबंध में प्रतिक्रिया पूछी गई थी। इस बीच सेना ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा और तीनों जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.