जम्मू अग्निकांड में चार लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:21:57 PM
Four people died in the Jammu fire case

जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके नरवाल अग्निकांड में बुरी तरफ झुलसी एक नाबालिग लडक़ी की आज अस्पताल में मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर चार हो गयी है। पुलिस ने बताया कि 80 प्रतिशत झुलसी तासिमा(17) का यहां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी सुबह मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि 26नवंबर को तडक़े नरवाल इलाके में रहस्यमय तरीके से आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी और तीन अन्य झुलस गए थे। इस अग्निकांड में 90 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। 

त्रिकुटा नगर के इस इलाके में हुए इस अग्निकांड में मारे गये तीनों लोग बर्मा के शरणार्थी थे। रेडक्रॉस सोसायटी ने अपने कोष से पीड़ित लोगों को कंबल, टेंट और अन्य वस्तुएं प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती महबूबा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संभागीय प्रशासन को पीडि़त परिवारों को यथाशीघ्र सभी तरह की मानवीय सहायता मुहैया कराने का निर्देष दिया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.