चार युवकों के अांध्र प्रदेश में डूबने की आशंका

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 04:49:54 AM
Four youths go missing during a swim in the sea in coastal Andhra

मछलीपट्टनमआंध्र प्रदेश। कृष्णा जिले के गुलालमोडा तट के पास नहाने के लिए बंगाल की खाड़ी मेें गए 15 युवाओं के एक समूह मेें से चार युवकों के डूब जाने की आशंका है। 

कृष्णा जिले के एसपी विजय कुमार ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना उस समय हुई जब 15 युवकों का समूह विजयवाड़ा से गुलालमोडा तट पर नहाने के लिए समुद्र में गया। उनमें से चार के बारे में आशंका है कि वो समुद्र में बह गए।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय तैराकों और मछुआरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। हालंाकि युवकों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सभी युवक 20 साल के आसपास के थे।

दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.