नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 30 साल की एक महिला के साथ तीन-चार लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार महिला और आरोपियों में से एक कई वर्षों से मित्र थे और कुछ दिन पहले उसने महिला को अपने घर पर आमंत्रित किया था।
पुलिस के अनुसार उसने कथित रूप से महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर कोई पेय दिया जिससे वह बेहोश हो गयी। उसके बाद तीन..चार लोगों ने दुष्कर्म किया।
महिला ने आरोप लगाया है कि इस पूरे कृत्य का वीडियो बनाया गया और उसे उसे धमकी दी गयी कि अगर उसने इसकी शिकायत की तो वीडियो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि उसका मित्र उसे शिमला ले गया और वहां भी उसके साथ बलात्कार किया।
महिला की शिकायत पर उसके मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।