जाकिर नाइक का संगठन गैर कानूनी घोषित

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 09:54:15 PM
Govt bans Zakir Naik's Islamic Research Foundation for five years

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के गैर सरकारी संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को पांच वर्षों के लिए गैर कानूनी घोषित करने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई गई। जाकिर नाइक के संगठन पर यह प्रतिबंध गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत लगाया गया है।

जाकिर नाइक की संगठन की गतिविधियों के विवादों में घिरने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को इस संगठन की गतिविधियों की जांच करने तथा इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा था।

सरकार इस संगठन पर सीधे विदेशी चंदा लेने पर पहले ही रोक लगा चुकी है। इस संगठन पर विदेशों से मिलने वाले चंदे का दुरुपयोग करने का आरोप है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.