राहुल ने सरकार से पूछा क्या अब आप उच्चतम न्यायालय को राष्ट्रविरोधी कहेंगे

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 05:13:38 AM
He asked the government what you would call national court

नई दिल्ली। नोट बंदी के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने आज राजग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब वह उच्चतम न्यायालय को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ कहेगी।
उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘क्या अब सरकार उच्चतम न्यायालय को राष्ट्रविरोधी कहेगी?’’
राहुल ने ट्वीट के साथ एक खबर भी टैग की जिसके अनुसार कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सरकार से कहा है कि उसने कदम उठाने से पहले पूर्व तैयारी नहीं की जबकि उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इससे आगे संकट की स्थिति पैदा हो सकती है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब सरकार 500 और 1,000 रपए के पुराने नोटों का चलन बंद करने के अपने फैसले पर सवाल कर रहे कांग्रेस नेताओं को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ बता रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.