पंजाब जेल कांड के बाद उत्तरी राज्यों में हाई अलर्ट 

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 09:07:43 PM
High alert in Northern states after Punjab jail break

नई दिल्ली। पंजाब जेल से पांच अन्य कैदियों के साथ एक शीर्ष खालिस्तानी आतंकवादी के भागने के बाद उत्तरी राज्यों में हाई अलर्ट कर दिया है। यह संदेह उठ रहा है कि आतंकवादियों ने अपने ठिकाने पहले ही तय कर लिए थे। 

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश की सरकारों और दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। दरअसल, ‘खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ का प्रमुख हरमिंदर मिंटू पंजाब पुलिस से बचने के लिए उनके इलाके में छिप सकता है। 

सूत्रों ने कहा कि मिंटू के पाकिस्तान भागने की संभावना नहीं है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अंतराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पार से गोलीबारी होने के चलते पिछले कुछ महीनों में सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

यह संदेह बढ़ गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी पहले से तय ठिकानों पर छिपे होंगे। जैसा कि उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल से उन्हें भगाने के लिए साजिश रची गई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.