आंध्र प्रदेश : पति को घसीटने पर मजबूर हुई महिला, नहीं मिला स्ट्रेचर

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 04:28:20 PM
Husband were forced to drag girl did not get stretcher

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सरकारी अस्पताल में पति का इलाज कराने पहुंची महिला को वहां मौजूद स्टॉफ ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया, जिसके बाद महिला पति को रैंप पर घसीटते हुए वार्ड तक ले गई।यह मामला आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के एक सरकारी हॉस्पिटल का है जहां स्ट्रेचर नहीं मिलने से परेशान एक महिला को अपने बीमार पति को रैम्प से घसीटकर ले जाना पड़ा।

वह एक हाथ से अपने पति को घसीटते हुए दीवार के सहारे आगे बढ़ रही है। हैरान कर देने वाली बात तो ये रही कि इस दौरान किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। मामले के सामने आने के बाद सरकार ने जांच के आदेश देते हुए अस्पताल प्रशासन को और व्हीलचेयर की व्यवस्था करने को कहा है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बीमार पति के अस्पताल कर्मचारियों ने स्ट्रेचर देने से मना कर दिया जिसके बाद वो अपने पति को घसीटकर लेकर गई।इस महिला का आरोप है कि उसके पति के पैर में इन्फेक्शन साथ था। जिसकी वजह से वह चल नहीं पा रहा था। बुधवार को डॉक्टरों ने उसके पति को पहली फ्लोर के दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कहा गया।

महिला ने बताया कि शिफ्टिंग के लिए मैंने घंटों तक स्ट्रेचर तलाशा और स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन सबने अनसुना कर दिया। ऐसी हालत में मजबूरन पति को हाथ पकडक़र घसीटना पड़ा। इस घटना की वीडियो वहां खड़े एक शख्स ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.