भारत में रह रहे दो करोड़ 'अवैध बांग्लादेशी' सरकार

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 07:03:06 PM
india twenty million illegal occupies bangladeshi in india government

नई दिल्ली। सरकार ने आज बताया कि भारत में करीब दो करोड़ अवैध बांग्लादेशी प्रवासी रह रहे हैं। 

गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारत में करीब दो करोड़ अवैध बांग्लादेशी प्रवासी रह रहे हैं। 

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि ऐसी खबरें हैं कि बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध यात्रा दस्तावेज के देश में प्रवेश कर रहे हैं। चूंकि देश में बांग्लादेशी नागरिकों का इस तरह प्रवेश गुप्त और छलपूर्ण है इसलिए देश में रह रहे ऐसे नागरिकों का समुचित आंकड़ा होना संभव नहीं है।

रिजिजू ने कहा कि देश में अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को उनके देश भेजना एक सतत प्रक्रिया है।

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरें मोदी ने कहा था कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.