कानपुर रेल हादसे से आहत मुलायम नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 11:45:17 AM
Kanpur railway accidents hurt not soft celebrate his birthday

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानपुर के पुखरायां में कल हुई बडी रेल दुर्घटना से आहत समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। यादव का 78वां जन्मदिन मंगलवार को है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं कानपुर रेल हादसे से बहुत दु:खी हूं। तमाम जानें चली गई। कई लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

हादसे से इस कदर आहत हुआ हूं कि मैंने कल अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। उन्होंने पार्टीजनों से अपील की कि उनके जन्मदिन पर कोई समारोह आदि आयोजित न किए जायें। हादसे में हताहत लोगों की मदद की जाएं। उनके इलाज आदि की व्यवस्था में पार्टीजन पूरा सहयोग दें। यादव के जन्मदिन की भव्य तैयारी की गई थी।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में समारोह मनाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। अयोध्या में उनके दीर्घायु होने के लिए 78 दिन तक लगातार यज्ञ किया जाना था। कल वहां भण्डारे से इसकी शुरुआत होनी थी। यज्ञ के आयोजक दीपू पाण्डेय के मुताबिक आयोजन की पूरी व्यवस्था है लेकिन अब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन नहीं मनाए जाने की घोषणा के बाद वह पार्टी से पूछकर आयोजन करेंगे।

यादव का जन्मदिन पिछले दो वर्षों में बहुत धूमधाम से मनाया गया था। उन्होंने 77वां जन्मदिन अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई में मनाया था। उसमें मशहूर संगीतकार ए आर रहमान का कार्यक्रम आयोजित हुआ था जबकि 76वें जन्मदिन पर उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता मो. आजम खां के साथ रामपुर में बग्घी की सवारी की थी। दोनो ही जन्मदिन पर आयोजित समारोहों की खूब चर्चा हुई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.