कश्मीरी गेट के पास 3.5 करोड़ अमान्य नोट जब्त

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 08:12:21 AM
Kashmiri Gate 35 million invalid notes seized

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास तीन लोगों से पांच सौ और एक हजार रूपये के 3.5 करोड़ अमान्य नोट जब्त किया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को खूफिया जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति एक होंडा सिटी कार में अमान्य नोट लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कल शाम को कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों को कश्मीरी गेट के पास पकड़ लिया और उनसे तीन करोड़ 68 लाख रुपये की नकदी अमान्य मुद्रा जब्त कर ली। 

सूत्रों ने कहा, ये तीनों विभिन्न बैंक खातों में काला धन जमा कराते थे और उसके बदले में लोगों से कमीशन लेते थे। पुलिस ने नकदी मुद्रा जब्त करने के बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। 

इससे पहले पुलिस ने पश्चिम दिल्ली में टिकरी सीमा पर हरियाणा जा रहे एक व्यक्ति के पास से उच्च मूल्य के 49 लाख रूपये के नकदी नोटों को जब्त किया था।                -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.