विमुद्रीकरण 'बड़ा घोटाला', इसे जरूर वापस लिया जाना चाहिए: केजरीवाल

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 03:23:39 AM
kejriwal says demonetization is big scam of course should be withdrawn 

नई दिल्ली। राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता की वकालत करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा को अपनी संपत्ति के ब्यौरे की घोषणा करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि विमुद्रीकरण को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक 'बड़ा घोटाला' है। 

उन्होंने उन आरोपों को भी बकवास करार दिया जिसमें कहा गया था कि आप विमुद्रीकरण का इसलिए विरोध कर रही है क्योंकि इससे पंजाब में पार्टी की संभावना को पलीता लग सकता है। 

केजरीवाल ने कहा, ''मोदी जी यह खुलासा क्यों नहीं करते हैं कि 2014 के चुनाव में धन किसने दिया था? सभी पार्टियों को ऐसा करना चाहिए चाहे वह सपा हो या बसपा। अमित शाह भाजपा अध्यक्ष ने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग सहित सभी एजेंसियों को मेरे खिलाफ इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला, नहीं तो वे अब तक हमें जेल भेज चुके होते।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.