पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे केजरीवाल

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 05:22:59 PM
kejriwal will address 21 rallies in punjab

चंडीगढ। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पार्टी के प्रचार के लिए 20 से 30 नवंबर तक कुल 21 रैलियां करेंगे।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा, ''केजरीवाल राज्य के अलग अलग भागों में 21 रैलियों को संबोधित करने के लिए 20 से 30 नवंबर तक पंजाब में होंगे।

उन्होंने कहा कि वह पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रतिनिधित्व वाली सीट सलालाबाद से प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे और 30 नवंबर को गुरदासपुर में पंजाब का अपना दौरा समाप्त करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, संगरूर, रूपनगर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरणतारण जाएंगे। आप की नजरें राज्य के 2017 विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में सत्ता हासिल करने पर है।
भाषा


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.