केंद्रीय मंत्री पर ये ट्वीट वार खुद केजरीवाल पर पड़ा भारी!

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 02:40:07 PM
Kejriwal wrong poser gets a terse reply from Mahesh Sharma on Twitter

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर विरोधियों के खिलाफ ट्वीट करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा सुर्खियां बंटोरते रहते है। लेकिन, इस बार एक ट्विटर वार खुद केजरीवाल पर ही भारी पड़ गया है। हुआं यूं कि केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को लेकर एक ट्वीट कर दिया जिसमें उन्होंने कहा कि शर्मा की बेटी की शादी होने वाली है।

इस ट्वीट में केजरीवाल ने शादी में होने वाले खर्च को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए। केजरीवाल ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, ‘बीजेपी सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है। क्या सारी चेक से पेमेंट कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए?’ इसके कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपनी जानकारी सही करिए। मे

रे बेटे की शादी है। जी हां, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को बोलने का और टीवी पर दिखने का शौक है और उनका यह शौक जगजाहिर भी है लेकिन गलत सूचना देना या उस रिएक्ट करना सही नहीं है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.