नायडू कोरियाई प्रतिनिधिमंडल से मिले

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:49:42 AM
Korean delegation met Naidu

पणजी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चो हयुआन की अगुवाई वाले दक्षिण कोरियाई प्रतिनधिमंडल से यहां मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री नायडू ने दोनों देशों के बीच 2014 में सह-उत्पादन और विचारों के आदान-प्रदान हेतु किए गए समझौता ज्ञापन पत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक संबंधो को मजबूत करने और आपसी हितों के विचारों को साझा करने की संभावनाओं को देखते हुए कोरिया सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। 
उन्होंने दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक क्षेत्र में अपना मुख्य सहयोगी होने पर खुशी जतायी। श्री नायडू ने कहा कि सरकार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में दोनों देशों को फायदे पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग और काम करने की इच्छुक है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.