विदेशों में पिछले तीन वर्षाें में 299 भारतीयों पर हमले हुए

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 05:05:18 PM
last three years 299 attack on indians at foreign

नई दिल्ली। पिछले तीन वर्षाें में 33 देशों में भारतीयों पर हमले की 191 घटनाएं हुईं जिनमें 299 नागरिकों को शिकार बनाया गया।  विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2013 से अक्टूबर 2016 तक भारतीयों पर सबसे ज्यादा 63 हमले फिलीपीन्स में और उसके बाद 18 अमेरिका और 16 मालदीव में हुए। 

फिलीपीन्स में 63,अमेरिका में 23 और मालदीव में 16 भारतीयों को निशाना बनाया गया। आस्ट्रेलिया और पोलैंड में भी भारतीयों पर हमले की दस -दस घटनाएं हुई और इनमें इतनी ही संख्या में लोगों को निशाना बनाया गया । 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.