550 कि.मी तैरकर स्वच्छ गंगा का संदेश देगी नन्ही 'जल परी 'श्रद्धा शुक्ला'

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2016 01:08:06 PM
little mermaid reverence Shukla 550 km will be swam the message of the Clean Ganga

कानपुर। नन्ही जलपरी के नाम से मशहूर तैराक 11 वर्षीय श्रद्धा शुक्ला गंगा नदी में 550 किलोमीटर तक तैरेंगी। कानपुर से वाराणसी के बीच श्रद्धा 70 घंटों में यह सफर पूरा करेंगी। स्वच्छ गंगा का संदेश देने के लिए श्रद्धा ने यह फैसला लिया है। 

श्रद्धा ने अपने सफर की शुरूआत कानपुर के मैस्कर घाट से की है। अनुमान के मुताबिक श्रद्धा 10वें दिन वाराणसी पहुंचेंगी। इस हिसाब से वो औसतन 7 घंटे प्रति दिन के हिसाब से तैरेंगी। इस बीच वो छह जगहों पर रुकेंगी।

श्रद्धा के साथ आठ गोताखोर, दो शूटरों की टीम भी चल रही है। उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सहारनपुर के डॉ. सुभाष भी टीम में हैं। चार गोताखोर उसके आसपास लगातार तैरेंगे, बाकी चार साथ चल रही नाव में रहेंगे।

दो जाल भी साथ रखे गए हैं। गंगा में किसी खतरनाक जलीय जीव से श्रद्धा को बचाने के लिए शूटरों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धा के मुताबिक इस यात्रा का उद्देश्य गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश देना है। 

ज्ञात रहे कि श्रद्धा चार साल की उम्र से तैराकी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने कई कीर्तिमान भी रचे हैं। श्रद्धा की कोशिश टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने की है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.