सडक़ हादसे में कई यात्री घायल

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 12:07:42 AM
Many of the passengers injured in road accident

सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना बिहारीगढ के अन्तर्गत दून हाइवे पर ट्रक, बस और कार की भिडन्त मे कई यात्री घायल हो गये। इनमें सेे पांच की हालत गम्भीर है। 
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिह ने आज बताया कि सहारनपुर से देहरादून जा रही यूपी रोडवेज की बस सुन्दरपुर के निकट तेज गति से सामने से आने वाले एक ट्रक से टकरा कर अनियन्त्रित होकर एक पेड मे जा घुसी। इसी दौरान बस के पीे आ रही एक स्र्कापियो गाडी भी बस से टकरा गई। 
सिंह ने बताया कि बस में 40 लोग सवार थे, जबकि स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे। इनमे से एक दर्जन लोग चोटिल हुए जिनके उपचार की व्यवस्था कर दी गई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.