नारवाल में आग में हुई मौतों पर महबूबा, फारक, उमर ने दुख व्यक्त किया

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 09:08:45 PM
mehbooba mufti expressed mourned on narwal fire deaths

जम्मू। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू शहर के नारवाल इलाके में लगी आग में तीन लोगों की मौत पर आज गहरा दुख व्यक्त किया।

इस आग में करीब 80 झुग्गियां जल गयीं। अधिकारियों ने कहा कि इस त्रासदीपूर्ण आग की घटना में जलकर मरे तीन लोगों के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री ने सहानुभूति जताई। उन्होंने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सभी मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रशासन को निर्देश दिया है।

विपक्षी नेशनल कान्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। इसे ''दुर्भाग्यपूर्ण" मौतें बताते हुए इन दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों और प्रभावित लोगों के साथ सहानुभूति जताई।

आज तड़के सुबह जम्मू शहर के नारवाल इलाके में लगी आग में तीन लोगों की जलकर मृत्यु हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में चार दर्जन से अधिक झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुईं।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.