मुंबई में डबल डेकर बस के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह घायल

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 12:08:35 AM
Mumbai double-decker bus collided with the tree caused six injured

मुंबई। सडक़ किनारे एक पेड़ से एक डबल डेकर बस के टकरा जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे छह लोग आज घायल हो गये। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आज दोपहर में उपनगरीय बांद्रा के निकट उस समय हुयी जब बस कुर्ला की ओर जा रही थी। इस बस का संचालन नगर निकाय के वृहन्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट बीईएसटी करती है। 

उन्होंने बताया कि छह घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.