लापता छात्र नजीब को ढूंढने वाले को मिलेगा पांच लाख का ईनाम

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 05:48:01 PM
Najib will be looking for the missing student reward of five million

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गत 15 अक्टूबर से लापता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नजीब अहमद को खोजने वाले के लिए ईनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी है। जेएनयू के जैव प्रैाद्योगिकी विभाग के छात्र नजीब की 15 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कुछ छात्रों के साथ माही मांडवी हॉस्टल में कहासुनी हुई थी। नजीब उस दिन के बाद से ही लापता है।

जेएनयू छात्र संघ और नजीब के परिजन उसका पता लगाने और दोषी छात्रों को सजा दिलाने के लिए कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। 
दिल्ली पुलिस कई दिनों से नजीब की तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इससे पहले नजीब को खोजने के लिए ईनाम की राशि 50 हजार रूपए रखी गई थी जिसे दो बार बढ़ाकर अब 5 लाख रुपए कर दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.