राजग सरकार ने पिछले ढाई सालों में गरीबों के लिए काम किया: मोदी

Samachar Jagat | Sunday, 25 Sep 2016 03:53:12 AM
NDA government working for the poor PM

कोझिकोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार ने पिछले ढाई सालों में देश में गरीबों, दबे कुचले लोगों और दलितों के लिए काम किया है।

उन्होंने कोझिकोड जमोरिन्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसंघ के पूर्व नेताओं की एक सभा 'स्मृति संध्या' को संबोधित करते हुए कहा कि उनका एजेंडा आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को सशक्त करना और भारत को दुनिया के शीर्ष पर ले जाना है।

मोदी चाहते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार की उपलब्धियों और उसकी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को वाकिफ कराएं।

वह यह भी चाहते हैं कि नयी पीढ़ी ''पार्टी के पुराने नेताओं से सीख लें जिन्होंने पार्टी के लिए बलिदान दिए हैं।

प्रदेश भाजपा ने जन संघ के उन नेताओं को सम्मानित करते कि लिए स्मृति संध्या का आयोजन किया था जो 1967 में हुई उस बैठक में शामिल हुए थे जिसमें दीनदयाल उपाध्याय को जन संघ का अखिल भारतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी सभा को संबोधित किया।
-भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.