जाली करेंसी की आशंका के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 11:08:24 AM
Nepal border on high alert of a possible counterfeit currency

बलरामपुर। 500 और 1000 रूपये के नोट को अमान्य करार किए जाने के बाद जाली करेंसी की तस्करी की आशंका के मद्देनजर पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटी नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में देवीपाटन मंडल के सीमावर्ती जिले बलरामपुर ,बहराइच और श्रावस्ती से लगी खुली सीमाओं पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की नौंवी वाहिनी के उप कमाण्डेन्ट अमित कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़े राष्ट्रविरोधी तत्व नेपाल के रास्ते जाली नोटो की खेप भारतीय बाकाार में फैला सकते है। इस आशंका को लेकर सीमा पर तैनात एस एस बी ने जवानों की चौकसी बढ़ा दी है।

उन्होने बताया कि रुपैडिहा ,बढऩी और कोयलाबास समेत मंडल की कुल 243 किलोमीटर खुली सीमा से लगे गैर परम्परागत ,जंगली ,दुर्गम ,पगडंडियों ,सडक़ मार्गों से हर आने जाने वाले वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा बहराइच -रुपैडिहा ,बहराइच -मैलानी और बढऩी -गोंडा रेल प्रखंड से होकर गुजरने वाली हर ट्रेन की जीआर पी और रेलवे पुलिस बल की सहायता से संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सामानों की चेङ्क्षकग में जवान लगे है। नोटबंदी के बाद भारत नेपाल सीमा से सटे बाकाारों में सन्नाटा पसरा है। नेपाल के बाकाारों में भारतीय मुद्रा का खासा चलन होने के कारण नोट बंदी से व्यापार का काफी असर पड़ा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.