एनआईए ने जाली नोट गिरोह के फरार सदस्य को गिरफ्तार किया

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 04:43:35 AM
NIA fake absconding gang member arrested

नई दिल्ली। एनआईए ने जाली भारतीय नोट गिरोह के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए मामले की जांच कर रही है।
आरोपी 34 साल का ताहिर एसके उर्फ ताहिर शेख पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है।
एनआईए द्वारा आज जारी की गयी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वह मालदा जिले के वैष्णवनगर क्षेत्र के दौलतपुर इलाके में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिये भारी तादाद में जाली भारतीय नोट हासिल करने की साजिश में शामिल था। घटना पिछले साल मई में हुई थी और ये नोट करीब 65 लाख रपए के थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.