नोटबंदी के खिलाफ बिहार कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 04:11:33 AM
Notbandi protest march against the Bihar Congress

पटना। कांग्रेस ने केन् सरकार पर 500 और 1000 रूपये के नोट पर कालाधन निकालने के नाम पर बिना पूरी तैयारी के रोक लगाने का आरोप लगाते हुए आज इसके खिलाफ पटना में विरोध मार्च निकालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इसका समर्थन किए जाना उनके लिए मायने नहीं रखता क्योंकि वे अपने पार्टी आलाकमान से निर्देशित होते हैं।
बिहार प्रदेश कांग्रेस के इस विरोध मार्च में शामिल पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी से यह पूछे जाने पर कि प्रदेश की महागठबंधन सरकार जिसमें कांग्रेस शामिल है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विमुीकरण का समर्थन किया है, चौधरी ने कहा कि अन्य दल क्या इस बारे में बोल रहे हैं यह उनकी चिंता नहीं है। हमलोग कांग्रेस आलाकमान से निर्देशित होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की डोर उनके पार्टी आलाकमान ने जोडी है और कांग्रेस की प्रदेश इकाई इसे तोड देगी अगर उनकी पार्टी का केंीय नेतृत्व ऐसा करने को कहेगा।
चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन् मोदी ने नोटबंदी का एलान बिना किसी पूर्व तैयारी के किया जिससे देश की अधिकांश जनता परेशान एवं हताश है। पूरे देश में आज आर्थिक अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान, व्यवसायी, छोटे खुदरा दुकानदार एवं आम जनता अपनी ईमानदारी से कमाई गई राशि को निकालने के लिए दिन भर बैंकों में लाइन लगाकर खडी है।
चौधरी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई कई शादियां टूट गयीं, दुकाने बन्द होने के कगार पर पहुंच गयीं, कितने घरों में चुल्हा नहीं जला और आम जनता की परेशानी काफी बढ गयी।
नोटबंदी के खिलाफ गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से जे पी गोलम्बर तक निकाले गए इस विरोध मार्च के दौरान प्रधानमंत्री नरेन् मोदी का पुतला दहन भी किया गया।
महागठबंधन सरकार में शामिल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नोटबंदी का समर्थन किए जाने तथा इस सरकार में शामिल राजद के प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किए जाने से इन दलों के बीच किसी मुद्दे को लेकर एक राय होने पर प्रश्न उठाते हुए इसको लेकर भ्रामक तस्वीर पेश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.