नाभा जेल हमले का सरगना पलविंदर सिंह पिंदा 10 दिन की पुलिस हिरासत में

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 06:50:06 PM
palwinder singh pinda in police custody for 10 days

नाभा। पंजाब की कड़ी सुरक्षा वाली नाभा जेल हमले के मुख्य साजिशकर्ता पलविंदर सिंह पिंदा को कल देर रात स्थानीय अदालत में पेश किया जहां उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पटियाला पुलिस को कल ही भपडा का उत्तर प्रदेश पुलिस से ट्रांजिट रिमांड मिल गया था और देर रात उसे नाभा की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश सुश्री पमलप्रीत ग्रेवाल ने उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उप महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) अमर सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की। जेल कांड की साजिश में संलिप्त गिरफ्तार जेल सहायक अधीक्षक (एएसआई) भीम सिंह, हैड वार्डन जगमीत सिंह और मिठाई की दुकान के मालिक तेजिंदर शर्मा को आज अदालत में पेश किया जाना है। इन पर जेल से भागे कुख्यात कैदियों को भगाने में मिलीभगत का आरोप है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि एएसआई भीम सिंह इस घटना के एक दिन पहले इन अभियुक्तों से मिला था और उन्होंने उसका मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

ज्ञातव्य है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के चीफ खूंखार आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू की गिरफ्तारी के बाद अब हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गोंडर, गुरप्रीत सेखों उर्फ सोनू मुडकी, कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा देओल, अमनदीप धोतिया और कश्मीर सिंह की तलाश जारी है और जल्द ही ये सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.