प्रधान बरूआ ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 01:20:47 PM
pardhan Barua get oath as a loksabha member

नई दिल्ली। असम के लखीमपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद प्रधान बरूआ ने आज लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। बरूआ ने असमिया भाषा में शपथ ली। वह असम के लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। इस सीट को असम केे मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने तब खाली किया था जब वह इस वर्ष के प्रारंभ में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। 

बरूआ चार बार विधायक रह चुके हैं। वह पिछले वर्ष कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए थे। बरूआ ने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याशी हेमा हरिप्रसन्ना को इस महीने हुए उपचुनाव में। लाख 90 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.