संसद ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 03:07:57 PM
Parliament paid tribute to the train accident dead

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में आज कानपुर के पास रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

लोकसभा में अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर शोक सन्देश पढ़ा जबकि राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने शोक सन्देश पढ़ा।

महाजन ने अपने शोक संदेश में कहा की इस दुर्घटना में 129 लोगों की मौत हो गई और दो सौ लोगों के घायल होने की सूचना है। वह मृतकों के परिजनों को अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हैं। इसके बाद सभी सदस्यों ने अपनी सीट से खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा। 

राज्यसभा में अंसारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि कानपुर के पास कल पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 129 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इतने लोगों का हताहत होना दुखद घटना है। वह घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इसके बाद सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.