दिल्ली में लोगों को होने लगा है ठंड का एहसास

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:56:26 AM
People began to feel cold in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से जारी सुहावने मौसम के बाद आज यहां लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । कल यहां न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। यहां आद्र्रता का स्तर 35 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने कल सुबह यहां कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। राजधानी में 
कल अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.