PM के पास रॉक कार्यक्रम को संबोधित करने का समय है, संसद को नहीं कांग्रेस

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 04:55:57 AM
pm have time for rock programme but not to addressing parliament

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास रॉक कंसर्ट को संबोधित करने का समय है लेकिन संसद को नहीं जहां पर विपक्ष 500 और 1,000 रूपये के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर उनसे जवाब देने की मांग कर रहा है।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज एक के बाद किये गये कई ट्वीट में कहा है, ''वास्तव में दुखद है मोदी जी। भारत पीडि़त है, लहुलूहान है और कई लोग मर गये हैं और एक रॉक कंसर्ट में आपका संबोधन लगभग जघन्य है... स्वयंभू 'रॉक स्टार' ने भारत के गरीबों को दुखी कर रखा है, संसद से बच रहे है और वीडियो के जरिए रॉक कंसर्ट को संबोधित कर रहे हैं। यह काले धन के लिए लडऩे का तरीका है।

मोदी ने एक वीडियो के जरिए मुंबई के उपनगरीय बांद्रा कुर्ला परिसर में ग्लोबल सिटीजन फेस्टीवल में एकत्र हजारों लोगों को संबोधित किया है। 
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.