पुलिस ने मुठभेड़ में दो महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 02:41:06 PM
Police encounter four Maoists were killed including two women

जगदलपुर। छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने मिलट्री दलम के दो महिला सहित चार नक्सलियों को मार गिराया। घटना स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में गत 3 दिनों से केन्द्रीय सुरक्षा बल, कोबरा बटालियन, जिला पुलिस बल तथा जिला पुलिस बल की टीमें अलग- अलग इलाकों में गश्त कर रही थी। सुबह जब जिला पुलिस बल, अबूझमाड़ और बीजापुर जिले के सरहद पर ग्राम बेचा के जंगलों में पहुंचे।

तो नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी की। दोनो ओर से एक घंटे तक हुई गोलीबारी में दो महिला समेत चार नक्सली मारे गए। जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल से चार हथियार जिसमें 315 रायफल एक और तीन 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है। इसके साथ ही विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.