इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा : पुलिस ने दर्ज किया मामला

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 08:27:41 PM
Police register FIR in Patna-Indore Express derailment case

लखनऊ। कानपुर देहात में इंदौर पटना एक्सप्रेस दुर्घटना में अज्ञात रेलकर्मी के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। हादसे में 145 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीजीपी जावीद अहमद ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी भीमसेन अर्जुन सिंह ने कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में भारतीय दंड संहिता और रेलवे कानून की विभिन्न धाराओं के तहत् प्राथमिकी दर्ज कराई है।

डीजीपी कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि अब तक 145 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 130 की पहचान हो चुकी है और 127 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश से 68, मध्य प्रदेश से 28, बिहार से 31, महाराष्ट्र से दो और झारखंड से एक रेल यात्री है।

डीजीपी ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी और दुर्घटना की वजह का पता लगाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.