एक दिन के जलसे में खर्च होंगे सौ करोड़ - यादव

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 04:40:42 AM
Prom will cost one billion a day - Yadav

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने आज यह दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज भसह चौहान के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाले एक दिन के जलसे में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। उन्होंने  चौहान को आज लिखे एक पत्र में यह दावा किया।
यहां मीडिया को जारी पत्र में यादव ने जंबूरी मैदान में होने वाले इस जलसे पर अनेक सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि इस कार्यक्रम के लिए सात लाख लोगों को भोपाल लाया जा रहा है। इन्हें दोनों वक्त भोजन कराया जाएगा। सभी जिलों में स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें  चौहान केवल आंकड़ों की बाजीगरी करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किए हैं कि जब प्रदेश डेढ़ लाख करोड़ रुपए के कर्ज में है, तो यह आयोजन सादगी से नहीं हो सकता था। इसमें सौ करोड़ रुपए फूंकना उचित है। इस राशि का उपयोग नोटबंदी से त्रस्त गरीब और किसानों के लिए नहीं किया जा सकता। यह जलसा सरकारी खर्च पर क्यों आयोजित किया जा रहा है, पार्टी फंड से क्यों नहीं।
नोटबंदी पर तंज कसते हुए हुए श्री यादव ने पत्र में लिखा है कि क्या जलसे में होने वाले व्यय का भुगतान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के मशविरे के अनुसार किया जाएगा। क्या वे इसके खर्च का ब्यौरा विधानसभा में रखेंगे।
यादव ने सवाल पूछने के साथ चौहान से इस कार्यक्रम को रद्द करने का आग्रह भी किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.