नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके में दो लोग एक घर में कथित तौर पर जबरन घुस गये और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से 38 वर्षीय एक प्रोपर्टी डीलर की मौत हो गयी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि संपत्ति विवाद को लेकर डीलर राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें संदेह है कि हत्या करने वालों को इस बात की सुपारी दी गयी थी।