पंजाब में जाली नोट मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:30:10 AM
Punjab registered a case against unidentified persons in fake currency case

मोगा। पंजाब के मोगा में 2000 रूपये का जाली नोट इस्तेमाल करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आज मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता सुनील सूद ने दावा कि एक व्यक्ति ने उनसे ‘बिल बुक्स’ खरीदी थी और दो हजार रूपये का नोट दिया था। 350 रूपये रख कर उसे 1650 रूपये वापस कर दिए।
बाद में उन्हें पता चला कि नोट जाली है।
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.