रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन निरस्त

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 10:39:31 AM
Ram Gopal Yadav of the Samajwadi expulsion revoked

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रो रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है और उन्हे सभी पुराने पदों पर बहाल कर दिया गया हैं।

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्हे गत 24 अक्टूबर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि प्रो.रामगोपाल यादव राज्यसभा में सपा के संसदीय दल के नेता,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता तथा पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.