मार्च में शामिल हुईं रोहित, नजीब की मां, न्याय की मांग की

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 04:00:10 AM
Rohit joined in March, Najib's mother, demanding justice

नई दिल्ली। वर्तमान समय में भारत के लोकतंत्र पर मंडरा रहे ‘खतरे’ के खिलाफ हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रोहित वेमुला की मां और जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां के साथ छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ‘संसद मार्च’ में हिस्सा लिया। 
प्रदर्शनकारियों ने मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला और जनवरी में आत्महत्या कर चुके रोहित लिए न्याय और 15 अक्तूबर को अपने छात्रावास से लापता हुये नजीब की तलाश की मांग करते हुये नारे लगाये। 
रोहित की मां राधिका और नजीब की मां फातिमा नफीस ने लोगों को संबोधित किया और देश के लागों से वर्तमान समय में मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ खड़े होने की अपील की। 
मार्च का आयोजन स्टूडेंट्स इस्लामिक आर्गेनाईजेशन ऑफ इंडिया एसआईओ ने किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.