हिरण और सांभर के कंकाल के तस्कर गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:53:35 AM
Sambar deer skeletons and traffickers arrested

सहारनपुर। उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना बिहारीगढ पुलिस ने हिरण व सांभर के मुंह के कंकाल सहित शातिर तस्कर को गिरफतार किया है, जबकि उसका साथी भागने मे सफल रहा है। 
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिह ने आज बताया कि थाना बिहारीगढ पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर हिरण साभर के मुंह के कंकाल के साथ शातिर तस्कर अनवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने देसी तमंचा भी बरामद किया है। 
उन्होंने कहा कि अनवर का साथी भागने मे सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अनवर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.