तमिलनाडु में बस और लॉरी की टक्कर में सात मरे

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2016 02:13:10 AM
seven dead in bus lorry collision in tamil nadu

चेन्नई। तमिलनाडु में कृष्णागिरि जिले के कंडागिरि में आज शाम एक निजी बस और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुयी जब बस कृष्णागिरि से होसूर की तरफ जा रही थी। बस में 60 यात्री सवार थे। होसूर की तरफ से आ रही लॉरी के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और उसकी बस से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जिसमें एक महिला भी शामिल है। 

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 13 लोग घायल हुये है जिन्हे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.